तापमान में भारी गिरावट,पारा पहुँचा 2.6 डिग्री

संजय सिंह/दिनेश गुप्ता

शनिवार को न्यूनतम तापमान था 3.2 डिग्री

सोनभद्र । जिले में बर्फीली हवाओं से गलन बढ़ गई है लोग दिनभर कांपते नजर आए। नम पछुआ हवाओं से आने वाले दिनों में भी अभी
ठंड बढ़ने के आसार हैं। आज सुबह से ही ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपा दिया। आसमान साफ
होने के बाद भी लोगों ने गलन महसूस किया। दिनचढ़ने के साथ ही सूर्य के दर्शन तो हुए लेकिन उनकी किरणों का ताप भी बेअसर रहा। धूप सेंकने निकले लोगों को भी ठंड से कोई राहत नहीं मिली मौसम विभाग के राजन सिंह के अनुसार आज का अधिकतम तापमान चुर्क में 22.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज
किया गया। बर्फीली हवाओं से अचानक ठिठुरन बढ़ गई है। शाम होते ही सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है गर्म वस्त्र पहनने के बाद भी लोग कांपते
नजर आ रहे। ठंड से बचने के लिए लोग रूम हीटर, अंगीठी व लकड़ियों का लोगों ने इंतजाम किया।
शहर में इतनी ठंड के बावजूद चुर्क नगर पंचायत द्वारा कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई कुछ जगहों पर लोक कूड़ा करकट बिन कर उसमें आग लगाकर तापते देखे गए इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने अलाव का इंतजाम किया जिससे लोग ठंड से राहत पाएं।

Translate »