डॉ. छोटेलाल बिंद की पुण्यतिथि पर वितरित किया गया कंबल।

डॉ. छोटेलाल बिंद की प्रथम पुण्यतिथि पर गरीब असहाय में वितरित किया गया कंबल।

हंडिया प्रयागराज।

प्रयागराज-लवकुश शर्मा

हंडिया विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऊपरदहा गांव स्थित डॉक्टर महेंद्र कुमार छोटे लाल बिंद महाविद्यालय के प्रांगण में डॉक्टर छोटेलाल बिंद की प्रथम पुण्यतिथि पर गरीब असहाय लोगों में निशुल्क कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गोमती देवी पत्नी छोटे लाल के कर कमलों द्वारा डॉक्टर छोटेलाल बिंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण व डीप प्रज्वलित करके किया गया।

जिसके बाद सभी परिजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का संचालन वकील यादव ने किया कंबल वितरण का कार्य डॉक्टर महेंद्र कुमार, डॉ सुरेंद्र कुमार,डॉ राजेंद्र कुमार के द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश यादव ने कहा कि डॉक्टर छोटे लाल बिंद समाजवादी पार्टी के बड़े नेता थे और बहुत ही नेक दिल इंसान थे,आज उनकी पूण्य तिथि पर उनको नमन करते हुए सादर चरण वंदना करते है।इस मौके पर लगभग 500 से अधिक लोगो को कंबल वितरण किया गया।

इस मौके पर डॉ सुरेश चंद्र मौर्य, डॉ महेंद्र कुमार बिंद, डॉ राजेंद्र कुमार बिंद, डॉ सुरेंद्र कुमार बिंद, मुलायम यादव,प्रभाकर यादव,प्रशांत सिंह पूर्व विधायक हंडिया, अभिमन्यु यादव सरिता बिंद जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी भदोही समेत हजारो की संख्या में गरीब मजबूर लोग मौजूद रहे।

Translate »