भाजपा संस्कार संस्कृति एवं समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए समर्पित व संकल्पित..प्रदेश सह संगठन महामंत्री भवानी

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)-भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई बैठक मे मुख्यअतिथि के रुप में भाजपा उ0प्र0 के प्रदेश सह संगठन महामंत्री भवानी उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंम्भ मुख्यअतिथि ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डाॅ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया तथा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। जनपद में पहली बार प्रदेश सहसंगठन मंत्री भवानी सिंह के आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व संचालन जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि प्रदेश सह संगठन महामंत्री भवानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारों एवं मूल्यों पर आधारित राजनीति करने वाला दल है, कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है इसलिए हम सभी को विचारधारा अनुशासन व नेतृत्व पर पूरा भरोसा करना चाहिए तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पार्टी की नीतियों से जोड़कर एक विकसित भारत के निर्माण में अपना सहयोग देना है। भारतीय जनता पार्टी संस्कार संस्कृति एवं समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए समर्पित व संकल्पित है हम सभी अपने बूथों पर मजबूती से कार्य करें और देश के यशस्वर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के लिए हो रहे अभिनव परिवर्तन में अपना योगदान देकर नये भारत के निर्माण का संकल्प पूर्ण करें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा की बूथ की मजबूती से हम मण्डल जीतते है और मण्डल की मजबूती से विधानसभा जितते है उत्तर प्रदेश में पुनः एक बार 2022 में भाजपा की प्रचण्ड जीत के साथ सरकार बनायेंगे। इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ एक दूसरें से सामंजस्य एवं संवाद स्थापित करते हुए काम करना है। बैठक में आये हुए सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट की। मुख्यरुप से क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चैरसिया, क्षेत्रीय मंत्री मोहितोष नारायण पूर्व विधानपरिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी, राकेश त्रिवेदी, छोटेलाल खरवार, रमेश मिश्रा,ओंकार केशरी, ओबरा विधायक संजीव गोंड़, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, पूर्व विधानपरिषद सदस्य केदार नाथ सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, सहकारी बैंक चेयरमैन राजेन्द्र सिंह पटेल, नगर पालिका चेयरमैन विरेन्द्र जायसवाल, ओबरा चेयरमैन प्राणमती देवी, सदर ब्लाॅक प्रमुख अशोक सिंह, रामलखन सिंह, नागेश्वर जी, कृष्णमुरारी गुप्ता, दयाशंकर पाण्डेय, गोविन्द यादव, आलोक सिंह, शितला आचार्य, सूर्यमणी तिवारी, नन्दलाल जी, श्रवण जी, सोना बच्चा अग्रहरी, चांदप्रकाश जैन व भारतीय जनता पार्टी के सभी जिले के पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चो के अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

Translate »