Wednesday , September 16 2026

किसानो ने जोत कोड़ असंक्रमणी भूमि को संक्रमणी भूमि करने की,कि मांग

गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)- सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन न्याय पंचायत तमाम गरीब निरिह किसानों ने जिलाधिकारी से वर्षों से पुस्तैनी भूमि को जोत कोड़ करते चले आ रहे किसानों ने असक़मणी भूमि को संक्रमणी भूमि कराने की मांग की है।
इस सम्बन्ध में मदन मोहन यादव राजकुमार मिश्रा सरोज कुमार राजेश पन्ना राजेश गुप्ता इत्यादि लोगों ने बताया कि लगभग 30वर्ष पुर्व मुख्य मंत्री मुलायमसिंह यादव ने एक जनरल आदेश किसानों के हित में पारित किया था कि 50 वर्षों से उपर जोत कोड़ भूमि को संक्रमणी भूमि किया जाना किसानों के हित में होगी। लेकिन गरीब निरिह किसान तहसील का चक्कर लगाते लगाते थक हार जा रहे फिर भी असक्रमणी भूमि को संक्रमणी नहीं करा पा रहे हैं। सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों द्वारा परेशान किया जा रहा है।इस सम्बन्ध में गरीब निरीह किसानों ने जिलाधिकारी से अविलंब किसानों की समस्या हल कराने की मांग की है।

Translate »