सोनभद्र- पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाऐ जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी देवेन्द्र प्रताप सिंह के बनाए गए टीम उoनिo आशीष सिंह के द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र शाहगंज मे नाजायज गांजे के विक्रय का असफल

प्रयास करते हुए डोहरी मोड प्राथमिक विद्यालय के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। विकास सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी गोतौली थाना घोरावल 1 किलो 500ग्राम नाजायज गांजा, रवि पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी गोतौली 1किलो 300ग्राम नाजायज गाँजा, छोटन पुत्र रामविलास पटेल निवासी बेलाटाड थाना शाहगंज 1 किलो 400ग्राम नाजायज गाँजा बरामद कर धारा 8/20 एनडीपीएस के तहत सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0 नि0 आशीष कुमार सिंह कास्टेबल गौतम यादव व कास्टेबल संतोष कुमार शामिल रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal