बभनी/सोनभद्र (अरुण पांडेय)तेजस्वी पुत्र प्राप्ति दीर्घायु सुखी आरोग्य व ऐश्वर्य होने की की कामना।बभनी। थाना क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर छठ पुजा का शुभारंभ किया गया।इस दौरान श्रद्धालु तेजस्वी पुत्र की प्राप्ति, उनके दीर्घायु तथा सुखी-आरोग्य होने तथा ऐश्वर्य की कामना लेकर महिलाएं सूर्य उपासना
के महापर्व छठ में व्रत रखती हैं। महिलाएं कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर नहाय-खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत करती हैं। सप्तमी तक यह व्रत चलता है और इस दौरान अस्ताचलगामी और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर उपासना की जाती है।
बुधवार से भगवान सूर्य की उपासना का यह महापर्व शुरू हो चुका है। महिलाएं नहाय-खाय के साथ व्रत प्रारम्भ करेंगी। आज खरना होगा। इस दिन महिलाएं उपवास रखेंगी। शाम को पूजा-अर्चना के बाद पारण करेंगी।कल महिलाएं पूरे दिन उपवास रखेंगी, अन्न-जल ग्रहण नहीं करेंगी। शाम को नदी या जलाशय के समीप जाकर अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देंगी। वहीं 21 नवम्बर की सुबह महिलाएं नदी और जलाशयों के किनारे पहुंचेंगी। जैसे ही आसमान में भगवान भास्कर प्रकट होंगे, व्रती महिलाएं उन्हें अर्घ्य देंगी और पूजा-अर्चना कर व्रत पूरा करेंगी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal