नगर कांग्रेस कमेटी की सूची जारी

शाहगंज-सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी के संस्तुति पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा नई कार्यकारिणी शहर कांग्रेस कमेटी की घोषणा किए जाने पर शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। श्री त्रिपाठी ने बुधवार को अपनी कमेटी के पदाधिकारियों की सूची प्रेस को जारी करते हुए बताया है कि 22 सदस्यीय पदाधिकारियों में राजकुमार केसरी, मोहम्मद अरशद सिद्दीकी, मृणाल सिंह तथा बेबी सिंह को उपाध्यक्ष शैलेंद्र मालवीय को कोषाध्यक्ष और आशीष कुमार शुक्ला, प्रदीप कुमार चौबे, इंजीनियर शिव प्रसाद यादव को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अतिरिक्त अंकित केजरीवाल, ओम प्रकाश पांडे, अवधेश श्रीवास्तव, मिथिलेश शर्मा, बाबूलाल कोल, सुनील कुमार गुप्ता, शंकर लाल भारती, विनोद कुमार पाठक, सुषमा खरवार, बब्बू मिश्रा और सीता राय सचिव पद पर आसीन किए गए हैं। शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने अपनी नई कमेटी के पदाधिकारियों से पूरे मनोयोग के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के हाथों को मजबूत करने हेतु पूरे शहर में कांग्रेस की सदस्यता बढ़ाकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के हाथों को मजबूत करने के अपील की है।

Translate »