चोपन/सोनभद्र(अरविन्द दुबे)- बिहार चुनाव में हुई ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष में चोपन मंडल के कार्यकर्ताओं खुशी जाहिर करते हुए लोगों में मिठाई बांटी गई । इस पर मंडल अध्यक्ष चोपन सुनील सिंह ने कहा भाजपा एक कार्यकर्ता समर्थित पार्टी है और यह
अप्रत्याशित जीत जो बिहार चुनाव में प्राप्त हुई है उसके पीछे कहीं ना कहीं जी जान लगाकर काम करने वाले देवतुल्य कार्यकर्ताओं का ही देन है पिछले दिनों तमाम प्रकार की एग्जिट पोल के द्वारा बिहार के साथ-साथ देश के जनता को भी भ्रमित करने का काम मीडिया के द्वारा किया गया लेकिन जैसा कि हमेशा होता है पिछले तीन बार की तरह इस बार भी एनडीए को जनता का भरपूर समर्थन मिला है इसके लिए बिहार की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। इसके साथ कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राजन जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता डॉक्टर सत्येंद्र आर्य, मंडल उपाध्यक्ष संदीप पांडे, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, युवा नेता मनीष तिवारी, मंडल मंत्री हिमांशु प्रियदर्शी, कामेश्वर विश्वकर्मा, भूतपुर्व अध्यक्ष पुनीत पाठक, राम ब्रिज निषाद, युवा मोर्चा मंडल संयोजक प्रदीप गिरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विकाश चौबे ने किया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal