बनारस घराने को राज्य सरकार ने दिया सम्मान, पद्मश्री राजेश्वर आचार्य बने प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी के अध्यक्ष

पुरुषोत्तम चतुर्वेदी की रिपोर्ट

बनारस घराने को राज्य सरकार ने दिया सम्मान, पद्मश्री राजेश्वर आचार्य बने प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी के अध्यक्ष

वाराणसी। संगीत घराने के ध्रुपद गायक और जलतरंग वादन में महारत हासिल किए हुए विख्यात संगीतकार पद्मश्री डॉ राजेश्वर आचार्य को राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस बात की जानकारी मिलते साथ ही बनारसी संगीत घराने में ख़ुशी की लहार दौड़ गयी। पंडित राजेश्वर आचार्य के भदैनी स्थित घर पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।

भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां हों या गिरजा देवी हों उनके संगीत को दुनिया कभी नहीं भुला सकती। इसी क्रम में बनारस संगीत घराने के पुरोधा के रूप में उभरें हैं पंडित डॉ राजेश्वर आचार्य, जिन्हे पद्मश्री के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सम्मान से नवाज़ते हुए उन्हें शनिवार को संगीत नाट्य अकादमी का अध्यक्ष बनाया है।

पद्मश्री डॉ राजेश्वर आचार्य ने इसे बाबा विश्वनाथ और संकटमोचन भगवान् का आशीर्वाद बताया। उन्होंने कहा कि भगवान ने मुझे मौक़ा दिया है कि मै संगीत के क्षेत्र में कुछ करूँ और देश और दुनिया में प्रदेश और बनारस के संगीत और नाट्य कला को शिखर पर ले जाऊं।

बता दें कि संगीत आचार्य प्रोफेसर राजेश्वर आचार्य सन 1967 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कल्चरल फैकेल्टी के छात्रसंघ पदाधिकारी थे। इसके अलावा ऑल इंडिया रेडियो कंपटीशन में उन्होंने सर्वोच्च अंक प्राप्त किया है। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स के हेड के रूप में कार्य किया। प्रोफेसर राजेश्वर आचार्य ध्रुपद गायक और जलतरंग वादन में महारत हासिल किए हुए विख्यात संगीतकार हैं। केंद्र सरकार ने पंडित राजेश्वर आचार्य को 25 जनवरी 2019 में पद्मश्री पुरुस्कार से सम्मानित किया है।

Translate »