संजय सिंह / दिनेश गुप्ताचुर्क-सोनभद्र- शुक्रवार को चुर्क के हरसेवानंद विद्यालय में जिले के नव नियुक्त अध्यापको का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह संपन्न कराया गया। जहां
जिले के 183नव नियुक्त अध्यापकों को जिले के सम्मानित व्यक्तियों द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी एस राज लिंगम मुख्य विकास अधिकारी अमित पाल शर्मा, पुलिस
अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे, सांसद पकौड़ी कोल, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, दुध्दी विधायक हरिराम चेरो, अपना दल जिला अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल, शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अशोक सिंह एवं जिले के तमाम शिक्षकगण उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal