Wednesday , September 16 2026

पुलिस ने 1किलो650ग्राम गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा

संजय सिंह/दिनेश गुप्ताचुर्क पुलिस ने गश्त के दौरान 1किलो650 ग्राम गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर मय हमराहीयो के साथ क्षेत्र में दौरा के दौरान लौट रही पुलिस की गाड़ी को देखते अभियुक्त जितेन्द्र यादवभागने लगा। जिस पर पुलिस को शक हुआ और उसे पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास 1किलो650ग्राम गांजा बरामद हुआ पूछने पर अभियुक्त ने अपना नाम जितेंद्र यादव पुत्र उदल यादव निवासी पकवालिया थाना बड़हरिया जनपद सिवान बिहार हाल पता ग्राम मुसही चरका टोला थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र बताया बरामद अवैध गांजे के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मुकदमा अपराध संख्या 677/20 धारा 8/20एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीकृत कर चालान कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा।

Translate »