केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन पर भाजपा युवा मोर्चा ने जताया शोक

बभनी/सोनभद्र (अरुण पांडेय)बभनी। केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन पर बभनी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मौन धारण करते हुए उनके दिव्य आत्मा के शांति की कामना की। भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षसुधीर पांडेय ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान एक कर्मठशील नेता थे जो सदैव जनता के हक की लड़ाई लडते रहे और राजनीति के क्षेत्र में हमारे आदर्श भी रहे ईश्वर उनकी दिव्य आत्मा को शांति प्रदान करें। इस दौरान भाजयुमो पूर्व जिला मंत्री दिवाकर चौबे मंडल उपाध्यक्ष अमित कुमार राधेश्याम खरवार लक्ष्मण खरवार रामनरायण पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।

Translate »