मुख्य सोनपम्प नहर पर एक वर्ष से टुटा रपटा,क्ई गांव के ग्रामीणों का आवागमन बाधित

गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)- सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी मुख्य सोनपम्प नहर सिकेन्ड स्टेट कैनाल के समीप मुख्य नहर मध्य आम लोगों के सुविधा के लिए सम्पर्क मार्ग रपटा का निर्माण किया गया था जो लगभग एक साल से टुटा पड़ा है। इस सम्बन्ध में विभागीय कर्मचारियों समेत आम लोगों नेसम्बन्धित अधिकारियों को अवगत कराया गया था लेकिन आज तक इस रपटा का मरम्मत नहीं कराया गया जिससे गरीब निरीह लोग जान जोखिम में डालकर रपटा पार करते हैं स्कुली बच्चों व महिलाओं का आवागमन भी बाधित हो गया है। इस सम्बन्ध में रामदुलारे ने बताया कि यह सम्पर्क मार्ग टुट जाने से मुख्य नहर दोनों तरफ के पहाड़ी ग्रामीण अंचलों के कोनियवा,चकरिया, मकरीबारी, धौराडिह, और अवई मारकुंडी, ओबरी, केवटा इत्यादि जगहों के गरीब निरीह लोग अत्यधिक प्रभावित हुए हैं। इस सम्बन्ध में विभागीय जे ई अरबिद यादव से बात करने पर बताया कि इसका पुरा स्टीमेट बना कर भेज दिया गया है पैसा आने पर कार्य पुरा करा दिया जायेगा।

Translate »