भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया पंडित दीनदयाल की जंयती

ओबरा(सतीश चौबे) भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकात्म मानववाद के प्रणेता और अंत्योदय की परिकल्पना करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104 वीं जयंती शुक्रवार को हर्षोल्लास से मनायी। बिल्ली मारकुण्डी सेक्टर के बूथ सं0-145,146 व 147 पर मुख्य अतिथि भाजपा अनुसुचित जाति जनजाति मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष राजेश्वर एंव बूथ सं0-148,149 व 150 पर मुख्य अतिथि भाजपा ओबरा मंडल उपाध्यक्ष संजय सिंहचंदेल के नेतृत्व पुष्पार्चन कर श्रध्देयजनों के जीवन शैली पर विस्तारपुर्वक प्रकाश डाला गया व मिष्ठान वितरित किया गया। साथ ही ओबरा विधान सभा (402) की पुस्तिका लोगों में बांटकर महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान मंडल महामंत्री राहुल भारती, संयोजक अरविन्द सोनी, सह संयोजक समीर माली, बूथ सं0-146 के अध्यक्ष अवध गिरी, बूथ संख्या 145 के अध्यक्ष धमेन्द्र भारती,बूथ सं0-147 अध्यक्ष मुकेश केशरी, बूथ सं0- 150 अध्यक्ष राम तीरथ खरवार, बूथ सं0- 148 अध्यक्ष विशाल गोंड व बूथ सं0-149 अध्यक्ष जेपी केशरी एवं भाजपा कार्यकर्ता अभिषेक सोनी, पुर्व पुस्तकालय मंत्री व बूथ महामंत्री प्रशान्त सोनी, गणेश गुप्ता जी, परवेज अहमद जी, राजेश वर्मा, राकेश माली, अनिल चन्द्रवंशी जी, राजमणि मौर्य इत्यादि मौजुद रहे।

Translate »