जिले में 1475 बूथों पर भाजपा द्वारा पं० दीनदयाल जी की जयंती उल्लास के साथ मना

शाहगंज-सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- प्रखर राष्ट्रवादी,कुशल संगठन कर्ता अन्त्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता हमारे पथ प्रदर्शक पं0 दीनदयाल जी 104 वें जयन्ती पर भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के 1475 बूथों पर बड़े धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया जनपद के सभी प्रतिनिधिगण व वरिष्ठ नेता पदाधिकारी अपने अपने प्रवासी बूथ पर जयन्ती को मनाया व दीनदयाल जी के जीवनी पर प्रकाश डाला।

इसी क्रम में बूथ संख्या 409 स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने पं0 दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयन्ती मनायी। पं0 दीनदयाल जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी एक प्रखर राष्ट्रवादी कुशल संगठनकर्ता अन्त्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता हमारे पथ प्रदर्शक पं0 दीनदयाल जी की आज जयन्ती है हम सभी कार्यकर्ता उन्हे सादर नमन करते है पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म 25

सितंबर 1916 को मथुरा के नांगला गांव मे हुआ उनके पिता भगवती प्रसाद उपाध्याय एक साधारण से रेलवे कर्मचारी थे उनका राजनैतिक जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रुप में शुरु हुआ उनका जीवन बड़े ही कष्टदायी रुप में व्यतीत हुआ है। अपने राजनितिक जीवन में पंडित जी ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति को रोटी,कपड़ा मकान शिक्षा,स्वास्थ्य, समाज दिलाना उनका दर्शन है, पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के पद चिन्हों पर चलकर हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता काम करते है। उनके सपनों को पूरा करना ही, उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पं0 दीनदयाल जी

ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित किया उन्होंने अखण्ड भारत की कल्पना कि थी पं0 दीनदयाल जी कि मृत्यु 11 फरवरी 1968 में हुयी। उनकी मृतक शरीर तत्कालीन समय में रहस्यमय परिस्थितियों में पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) रेलवे स्टेशन पर पायी गयी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, बूथ अध्यक्ष सीमा शर्मा, सेक्टर संयोजक रविन्द्र सिंह नगर अध्यक्ष बलिराम सोनी, कैलाश तिवारी आदि उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानपरिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी ने कोन मण्डल के निगाई सेक्टर में बूथ संख्या 325,326 पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती में मौजूद रहे।

घोरावल विधायक डाॅ0 अनिल कुमार मौर्या सरंगा सेक्टर के बूथ संख्या 288,289,365 सदर विधायक भूपेश चैबे कन्हौरा सेक्टर के बूथ संख्या 276,277,278,279 ओबरा विधायक संजय गोंड़ बूथ संख्या 126,120,121 पर पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म शताब्दी समारोह में उपस्थित रहे। क्षेत्रिय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा बूथ संख्या 264,265,266 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह 41,42,43 पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा सलखन सेक्टर के बूथ संख्या 6,7,9,10,11,12,13 गोविन्द यादव 415,416,417 जिला उपाध्यक्ष उदय नाथ मौर्या बूथ संख्या 329,330,331 ओमप्रकाश दूबे बूथ संख्या 288,289,365 ई. रमेश पटेल बूथ संख्या 382,422,424 अनिल सिंह गौतम दुद्धी विधानसभा के बूथ संख्या 3,29,33,37,39 अभिषेक सिंह चन्देल बूथ संख्या 14,15,16, श्रीमती शारदा खरवार बूथ संख्या 248,249 कुसुम शर्मा बूथ संख्या 254,255,256 जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद बूथ संख्या 284,285,286 जीत सिंह खरवार बूथ संख्या 133,134 जिला मंत्री शंभूनारायण सिंह बूथ संख्या 270,383,384 विनोद पटेल बूथ संख्या 268,269 कैलाश बैसवार बूथ संख्या 22,23,24,नागेश्वर देव पाण्डेय बूथ संख्या 193,195,197 संतोष शुक्ला बूथ संख्या 148,149,129 पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दि समारोह में मौजूद रहे। व सभी वक्ताओं ने उनके जीवनी पर विस्तार पूर्वक अपने विचार रखे।
जनपद के सभी 1475 बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जनप्रतिनिधिगण मण्डल अध्यक्ष जिले के पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक/सेक्टर प्रभारी अपने अपने प्रवासी बूथों पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया व उनके जीवनी पर प्रकाश डाला।

Translate »