भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा सप्ताह मनाते हुए चलाया स्वच्छता अभियान

(सर्वेश श्रीवास्तव)- देश के सबसे लोकप्रिय नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के 70वें जन्मदिन को भाजपा सेवा सप्ताह के रुप में मना रही है। सेवा सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को जिलामुख्यालय राबर्ट्सगंज में 70 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण अलग-अलग स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर मोदी जी के जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के 70वें जन्मदिन के अवसर पर जनपद में दौरे पर आये उत्तर प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास राज्यमंत्री आनन्द स्वरुप शुक्ला ने भाजपाजिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चैक पर झाडू लगाकर नगर को स्वच्छ व सुन्दर रखने का सन्देश दिया इस मौके पर मंत्री जी ने कहा कि स्वच्छ भारत सुन्दर भारत का सन्देश सभी लोगों तक पहुंचाया जाय और लोगों को उसके प्रति प्रोत्साहित किया जाय। इनके साथ मुख्यरुप से ओमप्रकाश दूबे, अजीत रावत, विनोद पटेल, अनूप तिवारी, रजनीश रघुवंशी यादवेंद्र द्विवेदी, संतोष शुक्ला, सुनील सिंह, शंभूनारायण सिंह, वरुण त्रिपाठी, अंशू अग्रहरी, पुष्पा सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान मंे सम्मिलित रहे। इसी क्रम में सदर विधायक भूपेश चैबे के नेतृत्व में राबर्ट्सगंज केब्रह्मबाबा मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया विधायक ने यह भी बताया कि स्वच्छता के साथ ही हमे प्लास्टिक से दूरी बनाना चाहिये, जिससे हम अपने परिवेश को दूषित होने से रोक सकें। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत रोड की सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया। घोरावल विधायक डाॅ0 अनिल कुमार मौर्य के नेतृत्व में धर्मशाला के अखाड़ा मुहल्ला के वार्ड नं0 20 में कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। ओबरा विधायक संजय गोंड़ के नेतृत्व में अकड़हवा पोखरा पर कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। क्षेत्रिय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ पंजाब नेशनल बैंक राबर्ट्सगंज पर स्वच्छता अभियान चलाया। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ सांई मंदिर व शितला माता प्रंागण को साफ कर स्वच्छता अभियान चलाया। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने जोगियावीर बाबा पर कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया। आर0टी0एस पार्क में रतन लाल गर्ग ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में भाग लिए। क्षेत्रिय महामंत्री किसान मोर्चा गोविन्द यादव व दयाशंकर पाण्डेय ने रामजानकी मंदिर पर कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संकल्प लिया। सी0एम0ओ कार्यालय परिसर मे सुबोध अग्रवाल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पालिका चेयरमैन विरेंद्र जायसवाल विरेश्वर मंदिर पर व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में व पूर्व विधायक तिरथराज गुरुद्वारा के पास स्वच्छता अभियान चलाकर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के 70वें जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाये जाने का प्रयास किया। जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह चन्देल दण्डईत बाबा मंदिर के प्रांगण में व जिला उपाध्यक्ष ई0 रमेश पटेल ने नई मस्जिद उदय नाथ मौर्या कडे शितला माता मंदिर राजा शारदा महेश इण्टर कालेज पर मंजू गिरी पुष्पा सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ भारत सुन्दर भारत का संदेश दिया गया। इसी क्रम में कृष्णमुरारी गुप्ता, अरविन्द पाण्डेय, राकेश मेहता, अजय मिश्रा, विष्णु पासवान विनोद सोनी, संजय जायसवाल, आलोक सिंह, गंगा सिंह, कमलेश चैबे, रविन्द्र केशरी जितेंद्र सिंह प्रकाश केशरी संजय श्रीवास्तव प्रमोद गुप्ता रुबी गुप्ता प्रमिला जायसवाल ध्रुवकान्त दूबे आदि ने कार्यकर्ताओ के साथ अलग अलग स्थानोें पर स्वच्छता अभियान चलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के संदेश स्वच्छ भारत सुन्दर भारत अभियान को आगे बढ़ाने का काम किया।

Translate »