रावर्टसगंज विधानसभा भाजपा की सेक्टर की वर्चुअल प्रशिक्षण संपन्न

सोनभद्र- भारतीय जनता पार्टी रावर्टसगंज विधानसभा वर्चुअल प्रशिक्षण वर्ग में सेक्टर प्रभारी/सेक्टर संयोजकों का वर्चुअल प्रशिक्षण संपन्न हुआ। वर्चुअल प्रशिक्षण वर्ग में बतौर मुख्य अतिथि उ0प्र0 सरकार के राज्यमंत्री मा0 गिरिश चन्द्र यादव मौजूद रहे। प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्षअजीत चौबे व संचालन जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद ने किया। प्रशिक्षण को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि गिरिश चन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा व जनसंघ को राजनीति में आने की आवश्यकता क्यों पड़ी, जब देश में अंग्रेजों की हुकुमत चल रही थी देश जंजीर के बेड़ियों में जकडी हुई थी तब देश में राष्ट्रीय स्वयं संघ एक संस्था के रुप में काम कर रही थी जब देश स्वतंत्र हुआ कांग्रेस की सरकार बनी तब संघ पर प्रतिबंध लगा दिया संघ के प्रमुख आदरणीय गुरु जीको तब यह आवश्यकता पड़ी तब उन्होंने 1925 में जनसंघ की स्थापना की और इस दौड़ को खड़ा करने के लिए पं0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ अपनें तेजतर्रार पांच प्रचारक को भेजा उन प्रचारकों पं0 दीनदयाल उपाध्याय, कुशाभाई ठाकरे, अटल बिहारी बाजपेयी आदि ने राजनैतिक सफर शुरु किया, राजनीती को खडा करने के लिए पं0 दीनदयाल जी ने पूरें देश में भ्रमण कर चिन्तन बैठक किया उसके बाद जनसंघ के राष्टीय अधिवेशन में एकात्म मानववाद कापर व्यापक चर्चा के लिए मानववाद दर्शन को रखा जिसे शीर्ष नेतृत्व द्वारा उसको अस्वीकार कर दिया गया, तब 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुयी 1985 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में पं0 दीनदयाल जी के एकात्म मानववाद को रखा और उसे भारतीय जनता पार्टी ने मूल एजेंडे के रुप मे स्वीकार कर अपना राजनैतिक जीवनी को शूरुआत किया आज उसी एकात्म मानववाद के चलते भारतीय जनता पार्टी दुनिया के शीर्ष राजनैतिक सफर पर है भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है कार्यकर्ता ही मुख्य आधार है भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं कि पार्टी है किसी वंशवाद की पार्टी नही है भाजपा अपनी कार्य पद्धती व कार्यकर्ताओं पर चलती है, भाजपा एक सामान्य कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें लोकतंत्र की व्यवस्था लागू है भाजपा में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी अपनी बात रखने कि स्वतंत्रता है यह व्यवस्था केवल भाजपा में अन्य किसी भी दल में नही है। कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं का निर्माण करता है जो राष्ट्र व समाज के लिए समर्पित होकर कार्य करते है भारतीय जनता पार्टी का उदय संघर्ष व बलिदान के रास्ते पर चलकर हुआ है, हम राजनीती में भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रवाद के निर्माण के लिए आये है सत्ता हमारा लक्ष्य नही बल्कि सेवा है राष्ट्रवाद एवं अन्त्योदय हमारी विचारधारा है हम सत्ता में रहकर प्रदेश की सेवा कर रहे है, जिन प्रांतो में हमारी सरकार नहीं है वहा हम विपक्ष की भूमिका में रहकर सेवा करने का काम करते है भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र के आधार पर और कार्यकर्ताओं के काम पर उन्हें अवसर प्रदान करने का काम करती है भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बनाने का काम करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चैबे ने आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए कहा कि कल 13.09.2020 को तीन विधानसभा घोरावल दुद्धी ओबरा का सेक्टर संयोजक/सेक्टर प्रभारिंयो का वर्चुअल प्रशिक्षण वर्ग होगा। 14 से 20 तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा सप्ताह के रुप मे मनाया जाना है, उसी क्रम में 14 सितंबर 2020 को युवा मोर्चा द्वारा जिला मुख्यालय पर देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के 70वें जन्मदिन के अवसर पर 70 युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान किया जायेगा, 15 सितंबर 2020 को गरीब असहाय, माताओं बहनों कि आंख टेस्ट कराते हुए जरुरतमंदों को चश्मा भी देने का काम किया जायेगा हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए 17 सिंतंबर 2020 का दिन ऐतिहासिक दिन है उस दिन हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का जन्मदिन है उस दिन हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनपद सोनभद्र के जिला मुख्यालय के 70 स्थानों पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम करेगी दिव्यांग लोगों को आवश्यकतानुसार उनको यंत्र भी वितरित किया जायेगा, हमारी महिला मोर्चा द्वारा जनपद सोनभद्र के सभी अस्पतालों पर फल वितरण करने की काम करेंगी, 18 सितंबर को जनपद के 70 ग्राम पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया जायेगा 19 सितंबर को भाजपा के किसान मोर्चा के कार्यकताओं द्वारा जनपद के 70 ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण करने का काम करेंगे। कार्यक्रम मे मुख्यरुप से जिला मंत्री अजीत रावत, क्षेत्रिय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, सदर विधायक भूपेश चौबे, रामलखन सिंह, रामसुंदर निषाद, अनूप तिवारी, उदय नाथ मौर्या, ओमप्रकाश दूबे, संतोष शुक्ला,गोविंद यादव, तिरथराज, श्रवण जी, सूर्यमणी तिवारी, यादवेंद्र दत्त द्विवेदी जी, महेंद्र पाण्डेय, राजबहादुर सिंह, महेश्वर खरवार, दीपक दूबे, सुनिल जायसवाल, बलिराम सोनी सहित सेक्टर संयोजक/सेक्टर प्रभारी मण्डल महामंत्री विधानसभा में निवास करने वाले जिला,क्षेत्र,प्रदेश के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Translate »