पुत्र की मंगल कामना को लेकर महिलाओं ने रखा हलषष्ठी ब्रत।
प्रयागराज-लवकुश शर्मा
धनुपुर। विकास खंड धनुपुर के बीबीपुर सहित विभिन्न गांवों में व्रती महिलाओं ने षष्ठी मइया का विधिवत पूजन-अर्चन कर पुत्रों के दीर्घायु की कामना की।
छठ व्रत की पूजा के लिए महिलाओं ने छह छोटे मिट्टी के पात्र में पांच या सात भुने हुए अनाज या मेवा भरकर छियूल, सरपत, कुशा, बैर एक शाखा, पलाश की एक एक शाखा को भूमि या किसी मिट्टी भरे गमले में गाड़कर पूजन किया।

अपने पुत्र की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने मंगल गीत गाया। वहीं महिलाएं भैंस के दूध से बने दही, महुवा और फसई के चावल को पलाश के पत्ते पर रखकर खाकर व्रत का समापन की।
फोटो:- लोकापुर गांव में छठ पर्व की पूजन करती महिलाएं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal