प्रयागराज-लवकुश शर्मा
प्रयागराज-बहादुरपुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम देवकली में सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कार्यक्रम को इलाहाबाद झांसी स्नातक खण्ड में चुनाव को लेकर बैठक किये।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर मान सिंह यादव रहे। वही मुख्य अतिथि ने कहा कि देश पर आई सबसे बड़ी आपदा पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।

मुख्य अतिथि ने उपस्थित लोगों को कोरोना जैसी घातक बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने भाजपा सरकार की विफलताओं को विस्तार से लोगों को बताया। सपा ऐसी सरकार है जो हर वर्गो को सम्मान देना जानती। भाजपा सरकार गरीब मजलूम मजदूर किसानों के साथ हनन कर रही हैं। सपा सरकार के द्वारा जो विकास कार्य किया गया है वह दिख रहा है। विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा सपा नेता पवन सिंह पटेल रहे। उन्होंने इलाहाबाद झाँसी स्नातक खंड ने चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को सजग किया।उपस्थित लोगों को आवाहन पत्र वितरण कर उन्हें जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन कन्हैया यादव ने बखूबी निभाया। आयोजक कुंज बिहारी यादव ने उपस्थित लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया। बैठक में सोशल डिस्टेंस का विशेष रूप से ध्यान दिया गया। इस अवसर पर सपा नेत्री साबिया मोहानी ह्रदय लाल मौर्य देवेंद्र प्रताप यादव आदि दर्जनों की संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal