करमा/सोनभद्र(वरुण त्रिपाठी) आज करमा थाना परिसर मे करमा थाना प्रभारी सन्तोष कुमार सिंह के तबादले के उपरांत सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए भब्य बिदाई समारोह मनाया गया। जिसमें क्षेत्र के सम्मानित लोग प्रधानगण माल्यार्पण किये तथा भाजपा मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा व बरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर सिंह द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया तत्पश्चात चंद्र मोहन शुक्ल द्वारा कोरोना योद्धा का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। थाना के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों को कोरोना से बचाव में अभूतपूर्ण परिश्रम कर लोगो को जागरूक करते रहे ।सभी कर्मचारी व वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह ने माल्यार्पण कर बिदाई की। उक्त अवसर पर बरिष्ठ पत्रकार बुद्धिनाथ यादव ,उमाकांत मिश्र, बिनोद जायसवाल, रबिकान्त तिवारी, बरिष्ठ समाज सेवी प्रमोद सिंह, राजनारायण मिश्र पत्रकार अशोक सिंह,समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal