
गणेश सिंह विशाल रीवा संभाग के प्रभारी, वही गीतिका सिंह जिला सचिव नियुक्त किये गये
सिंगरौली। आर्निस एसोसिएशन मध्य प्रदेश द्वारा सिंगरौली जिला आर्निस एसोसिएशन को संबद्धता प्रदान की गई। उपरोक्त संबद्धता आर्निस इंडिया फेडरेशन के टेक्निकल चेयरमैन एवं आर्निस एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष सईद आलम द्वारा सिंगरौली जिले के खिलाड़ियों का खेल के प्रति रुझान एवं खेल प्रतिभा पर नजर दिया है। लोकप्रिय मार्शल आर्ट आर्निस खेल रहे जिले के खिलाड़ियों को संबद्धता मिलने से, फेडरेशन की मुख्यधारा से सीधे जुड़ेंगे एवं उन्हें राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर अपना प्रतिभा दिखाने का सुअवसर मिलेगा। जिससे जिले सहित राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे। सिंगरौली जिला को संबद्धता मिलने से जिले के खिलाड़ियों में हर्ष देखा जा रहा है। उपरोक्त संबद्धता के लिए जिला इकाई की सचिव गीतिका सिंह ने आर्निस एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष सईद आलम का आभार व्यक्त करते साधुवाद दिया है। वहीं जिला इकाई के टेक्निकल डायरेक्टर गणेश सिंह विशाल को रीवा संभागीय प्रभारी नियुक्त किया गया है।
गणेश सिंह विशाल ने प्रदेश अध्यक्ष सईद आलम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा दिए गये जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का प्रयास करूंगा। वही आर्निस खेल का विकास एवं खिलाड़ियों के प्रतिभा निखारने हेतु सदैव कटिबद्ध रहूंगा।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal