भदोही जनपद में  नोवेल कोरेना वायरस संक्रमण 13  मरीज पाये गये अब तक कुल 58 मरीज की संख्या पहुँची

भदोही।भदोही जनपद में शुक्रवार को नोवेल कोरेना वायरस संक्रमण की हुई जाच में 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 12 लोग मुंबई के प्रवासी हैं। एक ही गांव के पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा है। इसमें दो किशोर और दो 10-10 साल के बच्चे हैं। नए मरीजों के साथ ही जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 58 हो गई है। जब कि तीन लोगों की मौत हो चुकी है। सात लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुवार की शाम तक जिले में 28 स्थानों को हॉटस्पॉट बनाया जा चुका था। अब नए इलाकों को हॉटस्पॉट बनाने के लिए प्रशासन को सूची भेजी जा रही है।

सीएमओ डॉक्टर लक्ष्मी सिंह के अनुसार पॉजिटिव आए सभी 13 लोग होम क्वारंटीन थे। अब इन्हें मिर्जापुर के कोविड अस्पताल भेजा जा रहा है। नए लोगों में ज्ञानपुर के भिखारीपुर के पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 40 वर्षीय पुरुष, 16 व 14 साल के दो किशोरों के साथ 10-10 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं।

इसके अलावा 38 वर्षीय युवक औराई के टीमा का निवासी है। 47 वर्षीय युवक भदोही के मसीलाटपुर, 43 वर्षीय युवक भदोही के टकटपुर, 30 वर्षीय युवक अभोली के आनंदडीह, 22 वर्षीय युवक औराई के नटवां, 28 वर्षीय महिला औराई के बवनउटी और 32 वर्षीय पुरुष अभोली के सरायकास का रहने वाला है।23 साल का युवक भदोही के अमवा भवानीपुर का रहने वाला है।

Translate »