नास्ते की मांग कर रहे श्रमिको पर , जेई ने जम कर बरसाई लाठियां कई मजदूर हुए घायल।

रोहतास- (शशिकांत)
नोखा थाना अंतर्गत मुख्य बाजार में स्थित बुधन चौधरी स्मारक उच्च विद्यालय का मैदान में अपरा तफरी का माहौल उस समय उत्पन्न हो गया , जब नगरपालिका के जेई अंकुर गगन ने कोरन्टीन किए गए प्रवासी मजदूरों पर लाठियां चलायी।
मामला था सुबह में मिलने वाली प्रवासी मजदूरों की नास्ते की , जिसे ले कर कुछ महिलाएं व पुरुषो ने नगरपालिका के जेई से नास्ते की गुहार लगा रहे थे , तभी0 जेई अंकुर गगन उग्र हो उन लोगो को अभद्र भासा का प्रयोग करते हुए। नाश्ता की मांग कर रहे श्रमिकों पर जमकर लाठियां बरसाई। जेई के लाठी का शिकार युवतियों और महिलाओं समेत कई प्रवासियों हुए।
जानकारी के मुताबिक क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए प्रवासियों के लिए सरकार की तरफ से दो वक्त का नाश्ता और दो वक्त के खाना का इंतजाम किया गया है, लेकिन इस क्वारंटाइन सेंटर में सुबह 10 बजे तक उन्हें नाश्ता नहीं दिया गया। नाश्ता नहीं मिलने पर प्रवासियों ने नगर पंचायत के जेई अंकुर गगन के सामने गुहार लगाई, लेकिन उनकी सूनने और परेशानी को समझने के बजाय जेई अंकुर गगन ने अभद्र शब्दो का प्रयोग करते हुए उन पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसानी शुरू कर दी। उनके द्वारा बरसाई गई लाठियों से कई महिला प्रवासियों को भी चोटे आईं हैं, जिनके निशान उनके शरिर के कई हिस्सों पर देखे जा सकते हैं।क्वारंटाइन सेंटर में इस तरह के हुए व्यवहार से प्रवासी उग्र हो गए और बाहर निकले की जिद्द पर अड़ गए। सेंटर के गेट पर हंगामा होता देख आस-पास के लोग भी इकट्ठा हो गए। प्रवासी हंगामे पर उतर आए और लोगों से अपनी हालत बयां करने लगे।
वहीं घटना के बाद कोरन्टीन किये गए लोगों का गुसा फूटा और सेंटर में लाने की मांग पड़ अड़ गए।
हालांकि बाद में बीडीओ, सीओ, ईओ व थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर किसी तरह से हालात को नियंत्रित कर पाए। उनके पहुंचने के बाद आनन फानन में नाश्ता का प्रबंध कराया गया और भरोसा जताया गया कि सभी शांत रहें प्रशासन की तरफ से आगे ऐसी कोई गलती नहीं होगी।
आपको बता दें जेई अंकुर गगन अपनी कार्यशैली को लेकर अक्सर विवादों में रहते हैं। इससे पहले भी नगर पंचायत के दूसरे क्वारंटाइन सेंटर से उनके व्यवहार को लेक शिकायतें आ चुकी हैं, लेकिन आज जब हंगामा सड़कों तक पहुंचा तो हकिकत सामने आ गई। बहरहाल जेई का यह व्यवहार अमानवीय है।
वही मौके पर पहुचे कार्यपालक पदाधिकारी सुशिल कुमार ने बताया कि इन प्रवासियों के साथ जो घटना हुई व निदनीय है, इसकी जानकारी ली जा रही है, दोषी पाए जाने पर जेई अंकुर गगन के खिलाफ करवाई की जाएगी।

Translate »