सड़क दुर्घटना में 6 घायल

रोहतास- शशिकांत
रोहतास।- मजदूरों को गावँ ला रही ट्रक अनियंत्रित होकर मजदूरों से भरी पिकअप बाहन से जा टकरायी हादसे में 6 मजदूर घायल, दो की हालत गंभीर बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम लाया गया।

बताते चले कि आज रोहतास जिला के बिक्रमगंज में मजदूरों से भरा एक पिकअप वैन में अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे 6 मजदूर घायल हो गए। जिसमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।सभी घायल मजदूर बिहार के मधुबनी के रहने वाले हैं।
बताया जाता है कि मुंबई से एक पिकअप वैन पर सवार होकर 46 मजदूर बिहार के मधुबनी लौट रहे थे। इसी दौरान बिक्रमगंज के पटेल कॉलेज के पास अनियंत्रित ट्रक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे वे लोग हादसे का शिकार हो गए। इस हादसा में दो श्रमिकों को गंभीर चोट आई है। दोनों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में लाया गया है। श्रमिकों ने बताया कि पिकअप वैन पर 46 मजदूर थे मजदूरों ने सासाराम में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।ज्यादा घायल मजदूर लल्लन यादव तथा करण पासवान है।

Translate »