संकट काल मे प्रत्यक्ष रूप से संकटमोचन बने स्वास्थ कर्मियों का पुष्पवर्षा कर हुआ अभिनंदन

चोपन/सोनभद्र(अरविन्द दुबे)
महामारी के इस संकटकाल में देवदूत समान स्वास्थ्यकर्मियों पर भाजपाइयों ने पुष्पवर्षा कर किया सम्मानित
जब पूरा विश्व इस विकटकाल मे अपने प्राणों को घरो की चहारदीवारी में कैद किये हुए है,तब देश को अपने कन्धों पर उठाए कुछ रणबांकुरे जाबाज़ अपने जान की परवाह न करते हुए निरंतर कोरोना पर फतेह हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगाए हुए है।
जानते हुए भी की यदि उन्हें महामारी अपनी चपेट में ले लेता है तो पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन आखिरकर कौन करेगा,फिर भी कंट्री फर्स्ट की पॉलिसी को आगे रखते हुए आठों पहर स्वास्थ्य गतिविधियों पर मजबूत पकड़ बनाये हुए ये अग्रदूत निरन्तर अपने कर्तव्य का कर्मयोगी की तरह अनुपालन कर रहे हैं।
ऐसे में नगर के प्रत्येक नागरिक का यह कर्त्तव्य बनता है कि वे अपने आस पास व देश की आवश्यक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने वाले हर उस शख्श व कर्मी का न सिर्फ सम्मान करें बल्कि समय समय पर अपने भी सामाजिक धर्म का पालन करते हुए उन्हें प्रोत्साहन देने का कार्य करें।।
इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए संयुक्त रूप से समाजसेवी अमित अग्रवाल व भाजपा के चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने चोपन स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करने एवं उनका अभिनंदन करते हुए अपने हाथ आगे किये व विधिवत पूजा अर्चना व पुष्पवर्षा कर उन वीरों का मान सम्मान बढ़ाया।।
सुनील ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक आपदा से तभी पार पाया जा सकता है जब पूरा देश एकजुट होकर सरकार द्वारा दिये गए गाइडलाइन का सख्ती से पालन करे।
इस मौके पर मुख्य रूप से नगर के वरिष्ठ समाज सेवी प्रदीप अग्रवाल,मंजू गिरी, महेंद्र केशरी,अजित पांडा,अरविन्द जायसवाल,जितेंद्र, राम कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
Translate »