सोनभद्र। कोरोना वायरस (कोविड-19) जैसी महामारी को रोकने हेतु मा0 मुख्यमंत्री जी के समक्ष हुए विचार विमर्श के तत्क्रम में प्रमुख सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्य उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग उ0प्र0 शासन के द्वारा निर्णय लिया गया है कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के द्वारा खादी ग्रामोद्योग विभाग के सहयोग से 3 फ्लाई मास्क तैयार किया जायेगा। इसके लिए 6 लाख मीटर खादी/सोलर वस्त्र विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को खादी ग्रामोद्योग की इकाईयों द्वारा प्रस्तावित दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है, इसके अतिरिक्त सिलाई धागा, कटिंग, लाजिस्टिक्स आादि वस्तुएं भी निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। मिशन निदेशक के निर्देशानुसार जनपद सोनभद्र में दो लाख पाँच हजार मास्क बनाया जाना है जो जनपदों को प्राप्त लक्ष्यों में सर्वाधिक है। जनपद में मास्क बनाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया हैं, लगभग 7000 मास्क बनाकर तैयार किया जा चुका है। इससे लॉकडाउन के दौरान भी समूह के सदस्यों को स्वरोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। मास्क बनाने हेतु प्रति मास्क चार रूपये की दर से 8 लाख 20 हजार के मानदेय का भुगतान किया जायेगा, जिससे निर्धन परिवारों के आजीविका में वृद्वि होगी, जिलाधिकारी महोदय में कहा कि कोरोना जैसी महामारी को रोकने हेतु समूह सदस्यों के द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है, आगे भी समूह सदस्यों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने हेतु कार्य किया जायेगा।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal