नवीन कलेक्ट्रेट संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर ने विधि-विधान से पूजन कर शुरू किया कार्य

मध्यप्रदेश जिला आगर मालवा से गिरिराज बंजारिया ✍ पत्रकार की रिपोर्ट
मो.9617717441

जी हां हम बात कर रहे है मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले की जंहा जिला मुख्यालय आगर में 11 मार्च 2020 बुधवार को नवीन कलेक्ट्रेट संयुक्त जिला कार्यालय में कार्य शुरू हुआ।

हम आपको बता दे कि कलेक्टर संजय कुमार द्वारा शुभमूहुर्त में विधि-विधान से पूजन कर स्वयं अपने कार्यालय में बैठकर कार्य किया गया। पंडित सुरेन्द्र शास्त्री ने विधि-विधान से पूजन करवाया। संयुक्त जिला कार्यालय में विभिन्न विभागों के कार्यालयों में आज कार्य की शुरूआत की गई है।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अंजली जोसेफ, अपर कलेक्टर एनएस राजावत, आगर एसडीएम महेन्द्र सिंह कवचे, सुसनेर एसडीएम मनीष जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

Translate »