
मध्यप्रदेश जिला आगर मालवा से गिरिराज बंजारिया ✍ पत्रकार की रिपोर्ट
मो.9617717441
जी हां हम बात कर रहे है मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले की जंहा पर जिला मुख्यालय आगर में 2 मार्च सोमवार को थाना परेड ग्राउंड पर प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम से पहले सुबह 9 बजे के बाद नये विश्रामगृह आगर में प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पी.सी.शर्मा द्वारा पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता आयोजित की गई।
हम आपको बता दे कि जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा के साथ नगरीय विकास एंव आवास मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री जयवर्धन सिंह के द्वारा भी पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता ली गई। प्रेसवार्ता में दोनों मंत्री के द्वारा आगर जिले को विकसित बनाने के लिये अनेक प्रकार की चर्चा करने के साथ ही पत्रकारों के लिये पत्रकार सुरक्षा कानुन भी जल्दी लागु किया जायेगा इसकी भी चर्चा प्रेसवार्ता में की गई।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal