Wednesday , September 16 2026

45 हजार रूपया का पुरस्कार घोषित अपराधी सहित कुल 03 अपराधी गिरफ्तार

प्रयागराज।थाना मउआइमा व क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर मउआइमा प्रतापगढ़ टोल टैक्स के पास से पुरस्कार घोषित अपराधी अपराधी को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शकील शातिर किस्म का अपराधी है तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु जनपद कानपुर नगर से 25,000 रू0 व जनपद कौशाम्बी से 20,000 रू0 का पुरस्कार घोषित था। इस संबंध में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्व थाना मउआइमा पुलिस टीम द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-शकील निवासी असाव थाना सांगीपुर प्रतापगढ़।
2-राजकुमार निवासी झलवा थाना धूमनगंज प्रयागराज।
3-जितेन्द्र उर्फ जीतू निवासी फिरोजपुर थाना हुसैनगंज फतेहपुर।
बरामदगी
1- चोरी की 01 चार पहिया वाहन व 1800 रू0 नगद बरामद।

Translate »