लखनऊ, 07 फरवरी।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा शुरू किये गये किसान जन जागरण अभियान के तहत आगामी 10 फरवरी से प्रदेश के समस्त जिलों में होने जा रहे इस जन जागरण अभियान को गति देने एवं कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन एवं विस्तृत रूपरेखा, रणनीति बनाने के क्रम में कल दिनांक 08 फरवरी को उ0प्र0 के सभी 75 जनपदों में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने बताया कि कल उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी द्वारा द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर किसान जन जागरण अभियान की विधिवत शुरूआत की गयी थी। जिसके तहत कांग्रेस के 25 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर 55 लाख किसान परिवारों से संपर्क करेंगे व 2 करोड़ 72 लाख किसानों से सम्पर्क व संवाद स्थापित करते हुए प्रदेश के हर 5वें ग्रामीण परिवार को इस अभियान का भागीदार बनाते हुए उनकी समस्याओं का मांग पत्र तैयार करेंगे।
श्री श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों से भरवाये गये मांग पत्रों में किसानों के द्वारा उठायी समस्याओं पर पहले समस्याओं के प्रचार-प्रसार हेतु 12हजार नुक्कड़ सभाएं, तहसील दिवस पर आन्दोलन, जनप्रतिनिधियों का घेराव तदुपरान्त 17 मार्च 2020 को राजधानी लखनऊ मे कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर भारी संख्या में किसानों के साथ विशाल मार्च का आयोजन किया जायेगा।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal