मुख्यमंत्री ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित 357 व्यक्तियों को 06 करोड़ 19 लाख 57 हजार 01 सौ रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान की

लखनऊ 7 फरवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने विभिन्न जनपदों के गम्भीर बीमारियों से ग्रसित 357 व्यक्तियों को 06 करोड़ 19 लाख 57 हजार 01 सौ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 01 फरवरी से 07 फरवरी, 2020 के बीच कुल 06 करोड़ 19 लाख 57 हजार 01 सौ रुपये की आर्थिक सहायता 357 लाभार्थियों को प्रदान की गई।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थियों में जनपद आजमगढ़ की कु0 आकृति यादव, अम्बेडकरनगर के मो0 रमजान, जालौन की श्रीमती सरोज तथा फतेहपुर के जय प्रकाश आदि शामिल हैं। लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं।

Translate »