लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद आजमगढ़ के बिलरियागंज में 5 फरवरी, 2020 को सी.ए.ए. के विरोध में धरना पर बैठी बड़ी संख्या में महिलाओं पर पुलिस द्वारा मारपीट कर भगाने तथा 19 लोगों को जेल भेजने सम्बंधी घटना की जानकारी हेतु समाजवादी पार्टी के 7 सदस्यीय कमेटी 08 फरवरी 2020 को बिलरियागंज पहुंचेगी तथा जांच रिपोर्ट आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव को प्रस्तुत करेगी।
जांच कमेटी के सदस्य हैं दुर्गा प्रसाद यादव विधायक/पूर्व मंत्री, राममूर्ति वर्मा पूर्वमंत्री, नफीस अहमद विधायक, संग्राम सिंह विधायक, सुभाष राय विधायक, रामजतन राजभर एम.एल.सी. तथा राकेश कुमार उर्फ गुड्डू एम.एल.सी. के अलावा निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव भी कमेटी के साथ रहेंगे।
———————
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal