राज्य सड़क निधि के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों में 26 मार्गों के नवनिर्माण हेतु 4 करोड़ 37 लाख 70 हजार रुपये अवमुक्त

लखनऊ, दिनांक 31 जनवरी 2020

उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के अनुपालन में राज्य सड़क निधि से विभिन्न जनपदों के 26 मार्गों के नवनिर्माण कार्यों हेतु रू0 23 करोड़ 44 लाख 47 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के साथ रू0 04 करोड़ 37 लाख 70 हजार की धनराशि उ0प्र0 शासन द्वारा अवमुक्त की गयी है। इन 26 मार्गों में जनपद कौशाम्बी में 05, सोनभद्र मे 14, अयोध्या में 05 तथा प्रयागराज व बस्ती में 1-1 मार्ग पर नवनिर्माण का कार्य किया जाना है।
जनपद रायबरेली मंे देवपुर से उन्नाव बार्ड सम्पर्क मार्ग (मिसिंग लिंक) व पूरे मिर्जा का पुरवा सम्पर्क मार्ग के नवनिर्माण हेतु स्वीकृत लागत रू0 1 करोड़ 75 लाख 79 हजार के सापेक्ष रू0 26 लाख 36 हजार की धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन द्वारा जारी कर दिये गये हैं।
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि सभी सम्बन्धित अधिकारी अवमुक्त धनराशि का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप व निर्धारित समयसीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें। श्री मौर्य ने यह भी निर्देश दिये हैं कि आवंटित धनराशि का उपयोग प्रत्येक दशा में 31 मार्च 2020 तक कर लिया जाय।

Translate »