श्रोताओं को बुल्ले शाह के कलाम सुनाएंगे हनी वी

—अनिल बेदाग—

मुंबई : हनी वी सिनेमा जगत का वो नाम है, जो गायन के साथ—साथ फिल्म निर्माण और निर्देशन में भी सक्रिय हैं। फिलहाल वह सूफी शायर बुल्लेशाह के शब्दों पर आधारित एक सूफी गीत का निर्माण करने जा रहे हैं। वह कहते हैं कि बाबा बुल्ले शाह की शायरी पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। शुरू से ही उनका सूफी संगीत के प्रति लगाव रहा है। सूफी संगीत रूहों को मिलाने का शायराना सफर है जिसका मकसद दिलों को जोड़ना है। सूफी गीत में उन्होंने मनुष्य के जीवन पर आधारित उनके सार्थक शब्दों का प्रयोग किया है। इससे पहले भी उन्होंने एक हिंदी फिल्म ‘ब्लैक मनी’ के लिए सूफी गाना लिखा व गाया था। बहरहाल, सूफी गाने को लेकर हनी बहुत उत्साहित हैं। उनका मानना है कि रूहानी शब्दावली, कर्णप्रिय संगीत व सार्थक फिल्मांकन के माध्यम से यह गाना दर्शकों के दिल में उतर जाएगा।

Translate »