भारतीय पुलिस सेवा के 9 अपर पुलिस महानिदेशक बने पुलिस महानिदेशक

*9 पुलिस महानिरीक्षक बने अपर पुलिस महानिदेशक*

*10 पुलिस उपमहानिरीक्षक बने पुलिस महानिरीक्षक*

*13 पुलिस अधीक्षक बने पुलिस उपमहानिरीक्षक*

लखनऊः 31 दिसम्बर, 2019।

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा के 9 अपर पुलिस महानिदेशकों को पुलिस महानिदेशक के पद पर, 9 पुलिस महानिरीक्षकों को अपर पुलिस महानिदेशक, 10 पुलिस उपमहानिरीक्षकों को पुलिस महानिरीक्षक एवं 13 पुलिस अधीक्षकों को पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गयी है।

श्री अवस्थी ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग के कुल 41 अधिकारियों को प्रोन्नति प्रदान की गयी है। इसके साथ ही भारतीय पुलिस सेवा के 10 अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया है।

Translate »