मुख्यमंत्री ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम प्रसाद  बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और रोशन सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की 

लखनऊ: 19 दिसम्बर, 2019
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं0 राम प्रसाद बिस्मिल, श्री अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
आज यहां जारी एक सन्देश मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्वाधीनता आन्दोलन में अमर शहीद पं0 राम प्रसाद बिस्मिल, श्री अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह के योगदान को सदैव आदरपूर्वक स्मरण किया जाएगा। इन वीर सपूतों ने स्वाधीनता आन्दोलन में एक नई चेतना और उत्साह का संचार किया था।
ज्ञातव्य है कि काकोरी की ऐतिहासिक घटना के वीर नायक पं0 राम प्रसाद बिस्मिल को जिला कारागार, गोरखपुर, श्री अशफाक उल्ला खां को जिला कारागार अयोध्या तथा ठाकुर रोशन सिंह को प्रयागराज के कारागार में 19 दिसम्बर, 1927 को अंग्रेज सरकार द्वारा फांसी दी गई थी।

Translate »