ऱेलवे फाटक को बैरिकेडिंग लगा किया बंद, लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

स्थायी रुप से मार्ग बंद होने से लोगों की बढ़ गयी परेशानी, मंडुवाडीह सब्जी मंडी के पास है रेलवे फाटक

वाराणसी मंडुवाडीह सब्जी मंडी के पास रेलवे फाटक संख्या- तीन ए को स्थायी रुप से बंद कर दिया गया है। शनिवार को जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को वहा से हटा कर प्रदर्शन समाप्त कराया। स्थानीय लोगों में फाटक बंद होने से आक्रोश व्याप्त है।

सब्जी मंडी के पास रेलवे फाटक है, जहां से लोग इधर से उधर जाते हैं। शुक्रवार की देर रात को रेलवे अधिकारियों के साथ राजकीय रेलवे पुलिस, भेलूपुर व मंडुवाडीह पुलिस मौके पर पहुंची और लोहे का गाटर लगा कर आवागन बंद करा दिया। रात होने के चलते स्थानीय लोगों को इस बात की जानकारी नहीं हो पायी थी लोगों ने सुबह फाटक स्थायी रुप से बंद देखा तो उनका गुस्सा भड़क गया। लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लेकिन वह किसी काम नहीं आया। स्थानीय लोग अब आगे के आंदोलन की रणनीति बनाने में जुट गये हैं।

मंडुवाडीह-महमूरगंज रेलवे ओवरब्रिज बन जाने के बाद से फाटक के बंद होने की थी चर्चा
मंडुवाडीह-महमूरगंज रेलवे ओवरब्रिज नहीं बना था तो इस रेलवे फाटक पर काफी दबाव था लेकिन ओवरब्रिज बन जाने के बाद से इस मार्ग पर दबाव बहुत कम हो गया था। रेलवे फाटक का उपयोग स्थानीय लोग अधिक करते थे। पूर्व में भी इस फाटक को बंद करने का प्रयास किया गया था लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते रेलवे अधिकारियों को अपनी योजना को ठंडे बस्ते में डालनी पड़ी थी। इसके बाद दूसरी बार इस मार्ग को बंद करने में कामयाब हो गये। रेलवे फाटक बंद होने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गयी है।

Translate »