
मध्यप्रदेश जिला आगर मालवा से गिरिराज बंजारिया ✍ पत्रकार की रिपोर्ट
मो.9617717441
हम आपको बता दे कि मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में मृदा स्वास्थ्य जागरूकता विशेष अभियान 31 दिसम्बर तक चलाया जा रहा है।जंहा पर इस अभियान के अन्तर्गत 13 दिसंबर शुक्रवार को नलखेडा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत रिंछी में किसान संगोष्ठी का आयोजन उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विभाग आरपी कनेरिया की उपस्थिति में किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत के कृषकगण उपस्थित रहें।
कृषक संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए उप संचालक कनेरिया के द्वारा स्वाइल हैल्थ कार्ड की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी किसानों की दी गई। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य प्रंबधन, समन्वित पौषक तत्व प्रंबधन, सूक्ष्म पौषक तत्वों की फसल उत्पादन में उपयोगिता, मुख्य एवं सूक्ष्म पौषक तत्वों के उपयोग की विधि, फसलों में मुख्य एवं पौषक तत्वों की कमी के लक्षण एवं निदान जैविक खेती, के बारे में कृषकों को जागरूक किया गया है। साथ ही किसानों को गेहूं की फसलों में माहु कीट प्रबंधन की भी जानकारी दी गई। तथा सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी एल.एन. जाटव द्वारा रबी फसलों में चूहा एवं दीमक प्रंबधन तथा मिट्टी नमूना लेने की विधि एवं जैविक कीट निंयत्रण हेतु कृषकों को जागरूक किया गया। संगोष्ठी में अनुविभागीय कृषि अधिकारी के.आर. सालमी प्रभारी एवं ए.टी.एम. वेद प्रकाश सेन, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव भी मौजूद रहें।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal