समाजसेवी धवल त्रिपाठी के आवास पर पहुंचे जिला अध्यक्ष अश्वनी दुबे ली चाय की चुस्की।

प्रयागराज-लवकुश शर्मा

हंडिया- हंडिया क्षेत्र के जगुआ शोधा गांव में आज बुधवार के दिन समाजसेवी धवल त्रिपाठी के घर पर भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष गंगा पार अश्वनी दुबे का आगमन हुआ जिनका समाजसेवी धवल त्रिपाठी और उनके कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष गंगा पार अश्वनी दुबे का जोरदार स्वागत किया।

जिसके उपरांत जिला अध्यक्ष को मिष्ठान भी खिलाया गया और साथ ही साथ चाय की चुस्की भी ली गई कार्यकर्ताओं से बात करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो काम पिछले जिला अध्यक्षों के द्वारा नहीं कराया गया है उसको मैं अपने संगठन तक पहुंच आऊंगा और कार्य को पूर्ण कराने का संकल्प लिया उक्त मौके पर धवल त्रिपाठी श्याम कृष्ण चौरसिया डीके यादव सुरेंद्र सिंह उदय सिंह राम बहादुर सिंह अनुज विद्यार्थी आशीष मिश्रा कलेक्टर सिंह संतोष मणि सिंह राजू कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Translate »