सुरेश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष व बृजेंद्र कुमार को निर्विरोध ब्लॉक मंत्री चुना गया

रायबरेली 8 दिसम्बर। ब्लाक संसाधन केंद्र अमावां में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ शाखा इकाई अमावा का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। आज उत्तर प्रदेशीय जूनियर स्कूल शिक्षक संघ अमावा का 3 वर्षीय अधिवेशन एवं चुनाव ब्लॉक संसाधन केंद्र अमावा में चुनाव पर्यवेक्षक श्री उमाशंकर चौधरी तथा चुनाव अधिकारी श्री रमेश कुमार की देखरेख में आयोजित हुआ जिसमें सुरेश सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष तथा बृजेंद्र कुमार को ब्लॉक मंत्री चुना गया तथा साथ में उपाध्यक्ष लक्ष्मी सिंह महिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ऑडिटर नरेंद्र कुमार संयुक्त मंत्री अलका शुक्ला एवं श्रीमती नीरज सिंह एवं लेखाकार श्रीमती बबीता को चुना गया। इस अवसर पर जूनियर शिक्षक संघ के समस्त सदस्य एवं वीरेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, रितेश कुमार, नीरज कुमार जयकरण वर्मा मुकेश वर्मा महेश सिंह रणविजय सिंह जिला कोषाध्यक्ष शिव शरण सिंह, फूलचंद चौधरी जागेश्वर विनीत श्रीवास्तव राजेंद्र कुमार माता बदल कश्यप सलाहुद्दीन अंसारी, शशि देवी, रितु सिंह चौहान अनीता सिंह ज्योति सिंह सरिता वर्मा रूमी मेहंदी, कांति देवी गुप्ता मनोज कुमार अजय प्रताप सिंह महेश सिंह रणविजय सिंह चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

Translate »