कार की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला घायल।

प्रयागराज-लवकुश शर्मा

हंडिया-उतरांव थाना क्षेत्र के उस्मापुर बड़गांव के लिए गई रोड पर एक वैगनआर कार की टक्कर लग जाने से बाइक से जा रहे बेटा मां गंभीर रूप से घायल हो गए। घाटूपुर गांव निवासी विमला देवी 45 वर्ष जो अपने बेटे के साथ बाइक से अपने रिश्तेदारी में सगाई में शामिल होने जा रही थी।

जैसे ही उतरांव थाना क्षेत्र के उस्मापुर ओवर ब्रिज के पास पहुंची थी कि वैगनआर ने जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया।वहीं दुर्घटना में मां बेटे दोनों घायल हो गए।दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगो की भीड़ जमा हो गयी। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।जहां विमला देवी के दोनों पैर डॉक्टर ने फ्रैक्चर बताया। वही बेटे को भी शरीर में चोट आई। फिलहाल दोनों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है

Translate »