एन. सी. सी. दिवस पर राज्यपाल कलराज मिश्र बोले: अभ्यास बेहतरीन, राष्ट्र की रक्षा के लिए तैयार हैं हमारे युवा

जयपुर, 20 नवम्बर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स का अभ्यास बेहतरीन है। इन युवाओं ने अपने षरीर को इस तरह से ढ़ाल लिया है कि वे राष्ट्र की रक्षा के लिए हर चुनौती का मुकाबला कर सकते हैं। श्री मिश्र ने कहा कि एन.सी.सी. कैडेट्स की प्रतिभा से वे अभिभूत हैं।

राज्यपाल श्री मिश्र बुधवार को यहां राजस्थान विष्वविद्यालय के महाराजा काॅलेज के मैदान में आयोजित एन.सी.सी. दिवस समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री मिश्र ने एन.सी.सी. के तीनों विंग जल, थल व नभ और गल्र्स बटालियन की परेड का निरीक्षण किया। श्री मिश्र ने एन.सी.सी. कैडेट्स के मार्च पास्ट की सलामी ली। एन.सी.सी. की छात्राओं ने देष-भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और पिलानी की एन.सी.सी. छात्राओं ने बैण्ड वादन प्रस्तुत किया। इस मौके पर आयोजित प्रदर्षनी का राज्यपाल ने अवलोकन किया।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि युवा चाहे कोई भी कैरियर अपनाएं, उन्हें ईमानदारी और निष्ठा से राष्ट्र की सेवा करनी है। राष्ट्रीय कैडेट कोर को समाज में ऐसा वातावरण बनाना है, जिससे भारत की सषक्त सेना में षामिल हेाने के लिए युवा प्रेरित हो सकें। उन्होंने कहा कि एन.सी.सी. संगठन को एकता और अनुषासन पर चलना है। युवा कैडेट्स को एकता और अनुषासन का पाठ पढ़ाना है ताकि वे समाज, प्रदेष और देष के लिए स्वप्रेरणा से कार्य करने को तैयार हो सकें।

राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम राजस्थान की खूबसूरती को व्यक्त करने वाला था। स्थानीय गीत-संगीत पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बालिकाओं की उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्षन देखा। यह कार्यक्रम आकर्षक व सराहनीय रहा।

राज्यपाल ने कहा कि युवा नागरिकों के चरित्र निर्माण, भाईचारा, अनुषासन, साहसिक व निःस्वार्थ सेवा के लिए एन.सी.सी. की भूमिका समाज के लिए महत्वपूर्ण है। एन.सी.सी. संगठन को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को आगे बढ़ाने में सहयोगी बनना होगा।

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर को ऐसा संगठित, प्रषिक्षित और प्रेरित युवा संगठन तैयार करना है, जो समाज में भारतीय संस्कृति के साथ राष्ट्रीय एकता और देष भक्ति का वातावरण बना सके। हमें ऐसे युवा तैयार करने हंै, जो मानव जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व भी प्रदान करने के लिए सक्षम हों।
राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि एन.सी.सी. कैडेट्स को भारत सरकार की योजनाओं में भागीदारी निभानी होगी। जल संरक्षण, डीजिटल इन्डिया, बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ, टीकाकरण जैसे अभियानों में भी एन.सी.सी. कैडेट्स को बढ़-चढ़ कर अपना योगदान देना होगा। समारोह ने एन.सी.सी. के महानिदेषक लेफ्टिनेन्ट जनरल राजीव चैपड़ा, उप महानिदेषक एयर कमोडोर आर.एम. सामी और राजस्थान विष्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.के. कोठारी सहित अनेक गणमान्य नागरिकगण मौजूद थे।

Translate »