यूपी पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य की एक

लखनऊ।यूपी पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य की एक झलक।
जनपद मुजफ्फरनगर/थाना भोपा
ऽ पुलिस कार्यवाही में 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार
ऽ 01 तमंचा 315 बोर, 01 जीवित, 01 खोखा कारतूस बरामद
ऽ चोरी/लूट के चांदी के जेवरात आदि बरामद

दिनांक 14.11.2019 की रात्रि थाना भोपा पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान बिहारगढ से मोरना जाने वाले रास्ते पर रजवाहे के पास बदमाशों की घेराबंदी की गयी तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया, जिसमें कान्स0 अनुज घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी कार्यवाही में अपराधी डैनी घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। मौके से अन्य अपराधी फरार हो गये, जिनके गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जीवित, 01 खोखा कारतूस व चोरी/लूट के चांदी के जेवरात आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध चोरी, लूट, हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट आदि के 07 अभियोग पंजीकृत हैं एवं अभियुक्त थाना भोपा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 170/2019 धारा 457/380 एवं मु0अ0सं0 243/2019 धारा 457/380 भादवि में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर जनपद स्तर से 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी था।
पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्त ने चोरी/लूट की कई घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया।
इस सम्बन्ध में थाना भोपा पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. डैनी निवासी इनामपुर थाना मंडावर जनपद बिजनौरा।

बरामदगी
1. 01 तमंचा 315 बोर, 01 जीवित, 01 खोखा कारतूस
2. चोरी/लूट के चांदी के जेवरात (चांदी की 04 जोडी पायल, 05 जोड़ी बिछुए, 06 सिक्के, 470 रू0 नगद आदि)

जनपद बुलन्दशहर/थाना नरौरा
ऽ 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार
ऽ 01 तमंचा 315 बोर मय 04 कारतूस बरामद

दिनांक 14.11.2019 की रात्रि थाना नरौरा व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर हजारा नहर के पास गोपालपुर की ओर जाने वाले रास्ते में घेराबंदी कर पुरस्कार घोषित अपराधी गुलशन उर्फ अजय को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर मय 04 कारतूस बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद गाजियाबाद व बुलन्दशहर के विभिन्न थानोें मेें हत्या का प्रयास व आम्र्स एक्ट आदि के कई अभियोग पंजीकृत हैं एवं थाना साहिबाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 620/2018 धारा 307/504/506/120 बी भादवि में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर जनपद स्तर से 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित था।
इस सम्बन्ध में थाना नरौरा पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. गुलशन उर्फ अजय निवासी ढीढार थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद।
बरामदगी
1. 01 तमंचा 315 बोर मय 04 कारतूस

जनपद सहारनपुर/थाना चिलकाना
ऽ पुलिस कार्यवाही में शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
ऽ 01 मोटर साइकिल
ऽ 01 मस्कट 12 बोर, 02 जीवित, 03 खोखा कारतूस आदि बरामद

दिनांक 14.11.2019 की रात्रि थाना चिलकाना पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर दुमझेडा रोड पर चेकिंग के दौरान बदमाशों की घेराबंदी की गयी तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया, जिसमें आरक्षी अरूण कुमार घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी कार्यवाही में शातिर अपराधी रिजवान घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। मौके से अन्य बदमाश फरार हो गये, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से से 01 मोटर साइकिल, 01 मस्कट 12 बोर, 02 जीवित, 03 खोखा कारतूस आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध हरियाणा व जनपद सहारनपुर के विभिन्न थानों में चोरी, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, सीएस एक्ट व आम्र्स एम्ट आदि के 23 अभियोग पंजीकृत हैं।
इस सम्बन्ध में थाना चिलकाना पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. रिजवान निवासी ग्राम दुमझेडा थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर।
बरामदगी
1. 01 मोटर साइकिल
2. 01 तमंचा 12 बोर, 02 जीवित, 03 खोखा कारतूस आदि

जनपद देवरिया/थाना रूद्रपुर
ऽ 15 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार

दिनांक 15.11.2019 को थाना रूद्रपुर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर थाना रूद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत घेराबंदी कर पुरस्कार घोषित अपराधी रामाशीष को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना रूद्रपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 272/2019 धारा 302 भादवि में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर जनपद स्तर से 15 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित था।
गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. रामाशीष निवासी जंगल पीपरा थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया।

जनपद इटावा/थाना जसवंतनगर
ऽ पुलिस कार्यवाही में 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार
ऽ 01 मोटर साइकिल
ऽ 01 तमंचा 315 बोर, 02 जीवित, 2 खोखा कारतूस बरामद

दिनांक 15.11.2019 को थाना जसवंतनगर व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान जसवंतनगर क्षेत्रान्तर्गत बदमाश की घेराबंदी की गयी तो बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी कार्यवाही में बदमश सचिन घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 मोटर साइकिल, 01 तमंचा 315 बोर, 02 जीवित, 02 खोखा कारतूस बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना जसवंतनगर से वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित था।

इस सम्बन्ध में थाना जसवंतनगर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. सचिन निवासी घटिया अजमत अली थाना कोतवाली जनपद इटावा।
बरामदगी
1-01 मोटर साइकिल, 01 तमंचा 315 बोर, 02 जीवित, 02 खोखा कारतूस

Translate »