देश के आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले लाखों-करोड़ों देश भक्तों के सपनों को साकार करने के लिए भाजपा निरंतर काम कर रही है-स्वतंत्र देव्


लखनऊ 13 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आज शिक्षक, एमएलसी व माध्यमिक शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 उमेश द्विवेदी तथा वित्त विहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश महासचिव अजय सिंह ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने सभी को भाजपा परिवार में शामिल करते हुए अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य तथा प्रदेश सरकार के मंत्री राजेन्द्र प्रताप मोती सिंह उपस्थित रहे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा के लिए राजनीति एक मिशन है। देश के आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले लाखों-करोड़ों देश भक्तों के सपनों को साकार करने के लिए भाजपा निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जो संकल्प हमारे पूर्वजों ने लिया उस संकल्प को पूरा करने के लिए पार्टी अनवरत रूप से जन-जन के जीवन स्तर को सुधारने के काम में लगी है। भाजपा समस्याओं के समाधान का संकल्प लेकर काम कर रही है। गांव, गरीब, किसान, आदिवासी, वनवासी सभी के जीवन में खुशहाली हो और सभी का मान-सम्मान व प्रतिष्ठा बढ़े यही भाजपा का लक्ष्य है।
प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दूबे ने बताया की श्री सिंह ने कहा कि मोदी-योगी सरकार द्वारा लोककल्याण के लिए किये जा रहे कार्यो और योजनाओं के माध्यम से आमजन को मिल रही सुविधाआंे से आम जनमानस का विश्वास भाजपा और उसके नेतृत्व के प्रति और अधिक बढ़ा है। मोदी-योगी सरकारों द्वारा किये जा रहे कार्यो व सबका साथ-सबका विकास की नीति पर चलते हुए सबका विश्वास जीतने के संकल्प से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में विभिन्न दलो से जुड़े नेता व कार्यकर्ता भी भाजपा से जुड़ रहे है। मैं भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी शिक्षकों का अभिनंदन करता हूॅं। आप सभी के भाजपा में आने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी।
उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी के यशस्वी नेतृत्व में भाजपा की विश्वसनीयता, पारदर्शिता व प्रमाणिकता को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग भाजपा परिवार में शामिल हुए है। आज भी वित्तविहीन शिक्षकों के बड़े समूह ने पार्टी को ज्वाॅइन किया है। आप सभी के भाजपा के साथ जुड़ने से स्थानीय निकाय के साथ शिक्षक व स्नातक क्षेत्र के विधान परिषद चुनावों में बड़ा परिवर्तन आयेगा। भाजपा सभी चुनावों को पूरी ताकत से लड़ेगी और जीत का परचम लहरायेगी।

Translate »