वाराणसी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी के निर्देश में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर क्षेत्राधिकारी भेलूपुर वाराणसी के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक भारत भूषण तिवारी थाना लंका के नेतृत्व में महिला कालोनाइजर नीतू त्रिपाठी गोलीकांड के वांछित शूटर को किया गिरफ्तार।बताते चले कि प्रभारी निरीक्षक भारत भूषण तिवारी थाना लंका के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रकाश सिंह चौकी प्रभारी चितईपुर मय हमराह के साथ हैदराबाद गेट बीएचयू पर मौजूद थे कि मुखबीर से सूचना मिली नीतू त्रिपाठी का वांछित शूटर राहुल उर्फ गोलू हरिजन करौदी चौराहा पर मौजूद है।उप निरीक्षक मय हमराह मुखबीर के निशान देही पर घेरा बन्दी कर धर दबोचा।नाम पता पूछने पर अपना नाम राहुल उर्फ गोलू हरिजन पुत्र संतोष निवासी डढोरपुर थाना रोहनिया वाराणसी बताया।
पंजीकृत मुकदमा
मु अ संख्या 985/18 धारा 147/148/307/504/506/120 बी आईपीसी थाना लंका वाराणसी
गिरफ्तार अभियुक्त
राहुल उर्फ गोलू हरिजन पुत्र संतोष निवासी डढोरपुर थाना रोहनिया वाराणसी
पुलिस टीम
1:उप निरीक्षक प्रकाश सिंह चौकी प्रभारी चितईपुर।
2:हेड कांस्टेबल राकेश सिंह
3:कांस्टेबल मानस तिवारी
4:कांस्टेबल बलवंत कुमार