लखनऊ 18 अक्टूबर 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मा. स्वतंत्र देव सिंह कल 19 अक्टूबर को कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में गांधी संकल्प यात्रा के दौरान पदयात्रा में शामिल होंगे तथा कन्नौज में रामलीला महोत्सव के समापन समारोह में उपस्थित रहेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मा0 स्वतंत्र देव सिंह 19 अक्टूबर को दोपहर 1ः30 बजे लालू बाजार, तिर्वा से लोकसभा कन्नौज की गांधी संकल्प यात्रा की अगुवाई करते हुए स्वच्छता, सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त वातावरण, जल सरंक्षण व संवर्धन का संदेश लेकर पदयात्रा करेंगे। इसके साथ ही मोदी सरकार एवं योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा योजनाओं को लेकर जनमानस तक पहुंचेंगे।
श्री सिंह सायं 4 बजे ठटिया तिर्वा, कन्नौज में रामलीला महोत्सव के समापन समारोह में उपस्थित रहेंगे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal