
अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 15 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद झांसी में सीपरी बाजार थाना अन्तर्गत लहर गिर्द में लगी भीषण आग से लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने तथा इस हादसे के पीड़ितों को हर संभव मदद एवं राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal