डी जी पी द्वारा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया

अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 11 अक्टूबर। ओ0पी0 सिंह, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा आज 11 अक्टुबर को पुलिस मुख्यालय के आडीटोरियम में अलंकरण वितरण समारोह के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में कर्तव्यरत पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को विगत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्राप्त पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 का प्रशंसा चिन्ह प्लेटिनम-05, गोल्ड-20 एवं सिल्वर-81 प्रदान किये गये।
पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा अलंकरण समारोह के अवसर पर प्रशंसा चिन्ह पाने वाले सभी पुलिस कर्मियोें को बधाई देते हुए कहा कि यह गौरव की बात है। किसी भी संस्था को उत्तम बने रहने के लिये संस्था में अच्छे कार्य करने वाले सदस्यों को समय-समय पर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाना चाहिये, जिससे उनकी सेवाओं के स्तर में जैविक वृद्धि के साथ-साथ परिश्रमी कर्मिकों के मन में उत्साह की भावना जागृत होती है। उ0प्र0 पुलिस द्वारा उ0प्र0 शासन को प्रंशसा चिन्हों की संख्या बढ़ाये जाने हेतु अनुरोध किया गया, जिसे उ0प्र0 शासन द्वारा स्वीकार करते प्रंशसा चिन्हों की संख्या बढ़कार 950 कर दी गयी है।
संजय सिंघल अपर पुलिस महानिदेशक रेलवेज, जकी अहमद अपर पुलिस महानिदेशक ए0सी0ओ0 सहित 05 अधिकारी/कर्मचारी को प्लेटिनम कमेण्डेशन डिस्क प्रदान किये गये।
पी0वी0 रामाशास्त्री अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, असीम अरूण अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवायें/यू0पी0 100, प्रवीण कुमार पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था सहित 20 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गोल्ड कमेण्डेशन डिस्क प्रदान किये गये।

Translate »