
प्रयागराज- लवकुश शर्मा।
हंडिया-झाँसी में हुए पुष्पेन्द्र यादव के इनकाउंटर के विरोध में हंडिया में आज सपाईयों ने कैंडल मार्च निकालकर बासुपूर चौराहे से शहीद स्थल तक गए ।सपाईयों ने मृतक पुष्पेन्द्र यादव को श्रद्धांजलि दी एवं आक्रोशसभा आयोजित की जिसमे झांसी में फर्जी इनकाउंटर में मारे गए पुष्पेंद्र यादव को न्याय दिलाने के लिए किया गया।
कार्यकर्ताओ ने पुष्पेंद्रयादव के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करके दीप प्रज्वलित कर मृतक की आत्मा के लिए दो मिनट का मौन रखा
कार्यक्रम का आयोजन और संचालन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रनेता वीरेंद्र यादव द्वारा किया गया।आक्रोशसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता के जान-माल की कोई कीमत नही है।अपराध और हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
वर्ग विशेष को झूठेमुकदमों में फंसाकर उत्पीड़न किया जा रहा है,दुर्भावनावश एनकाउंटर किए जा रहे हैं जिससे दहशत का माहौल बनाया जा सके।
उत्तर प्रदेश सरकार राजनैतिक शत्रुता से कार्य कर रही है।
झांसी में पुष्पेंद्र यादव का किया गया एनकाउंटर इसी मानसिकता का प्रतीक है।
आक्रोशसभा में उत्तर प्रदेश सरकार से मृतक पुष्पेंद्र यादव को न्याय दिलाने के लिए उक्त मौके पर आर बी पाल जिला पंचायत सदस्य,वीरेंद्र यादव पूर्व छात्र नेता इवीवी,रिशु यादव, हसैनन अंसारी, आकाश कुमार,अम्बुज यादव,धर्मेन्द्र यादव,सोनू पटेल,बीडी यादव सहित सैकड़ों नौजवान उपस्थित थे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal