यूपी पुलिस द्वारा अपराधियों पर की गई कार्यवाही की झलकियां

अमित वर्मा
लखनऊ।यूपी पुलिस द्वारा अपराधियों पर की गई कार्यवाही की झलकियां

जनपद चित्रकूट/थाना बहिलपुरवा
ऽ पुलिस कार्यवाही में 50 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार
ऽ 01 देशी रायफल 315 बोर, 04 जीवित, 07 खोखा कारतूस बरामद

दिनांक 08.10.2019 को जनपद चित्रकूट एण्टी डकैती पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर माढो बांध के पास जंगल की ओर से आते हुए बदमाश को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पुलिस कार्यवाही के उपरांत पुरस्कार घोषित अपराधी अपराधी छोटे भईया उर्फ वीरप्पन को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 रायफल 315 बोर, 04 जीवित, 07 खोखा कारतूस बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त आईएस-262 बबुली कोल गैंग का सक्रिय सदस्य है, जिसके विरूद्ध मध्य प्रदेश एवं जनपद चित्रकूट के विभिन्न थानों में हत्या का प्रयास, अपहरण, डकैती व आम्र्स एक्ट आदि के 07 अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व परिक्षेत्र स्तर से 50,000 रू0 का पुरस्कार घोषित था।
इस सम्बन्ध में थाना बहिलपुरवा पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. छोटे भईया उर्फ वीरप्पन निवासी टिकरिया थाना मारकुण्डी जनपद चित्रकूट।
बरामदगी
1. 01 रायफल 315 बोर, 04 जीवित, 07 खोखा

जनपद कानपुर नगर/थाना पनकी
ऽ पुलिस कार्यवाही में 03 अभियुक्त गिरफ्तार
ऽ लूट के 03 लाख 43 हजार 770 रू0 नगद
ऽ 01 तमंचा 315 बोर मय कारतूस
ऽ 01 टीवी, 01 डीवीआर, 01 सेट टाॅप बाॅक्स आदि बरामद

दिनांक 08.10.2019 की रात्रि थाना पनकी पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर ट्रांसपोर्ट नगर फेस-3 सुलभ शौचालय के पास घेराबंदी कर 03 शातिर अभियुक्तों 1.शुभम उर्फ शिवम, 2.विवेक, 3.रोहित को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 03 लाख 43 हजार 770 रू0 नगद, 01 टीवी लैपटाप के आदि बरामद हुये।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्तों से आलाकत्ल बरामदगी हेतु थाना पनकी टीम द्वारा एटूजेड कूड़ाघर के झाड़ियों से 01 तमंचा 315 बोर मय कारतूस, डीवीआर, एक सेट टाप बाक्स, लोहे की राड, लोहे की जंजीर बरामदगी के समय अभियुक्तों द्वारा बोरी में नीचे पहले से छुपा कर रखे गये असलहे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी कार्यवाही में अभियुक्त शुभम व विवेक घायल हो गये, जिन्हें अभियुक्त रोहित सहित गिरफ्तार किया गया। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
इस सम्बन्ध में थाना पनकी पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. शुभम उर्फ शिवम निवसाी ग्राम पनीला महादेव जी थाना थरवई जनपद इलाहाबाद।
2. विवेक निवासी ग्राम स्वर्ण सोरांब थारा सोरांव जनपद प्रयागराज।
3. रोहित निवासी ग्राम रतनपुर थाना रानी जनपद प्रतापगढ़।
बरामदगी
1. लूट के 03 लाख 43 हजार 770 रू0 नगद
2. 01 तमंचा 315 बोर मय कारतूस
3. 01 टीवी लैपटाप, 01डीवीआर, 01 सेट टाॅप बाॅक्स
4. 01 लोहे की राड, लोहे की जंजीर आदि

जनपद एटा/थाना मिरहची
ऽ शराब तस्कर गिरफ्तार
ऽ 185 पेटी अवैध गैरप्रांतीय शराब
ऽ 01 बोलेरो पिकअप
ऽ 01 टाटा कैण्टर बरामद

दिनांक 09.10.2019 को थाना मिरहची पुलिस व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान कासगंज बार्डर के पास से 01 बोलेरो पिकअप तथा टाटा कैण्टर सहित 01 शराब तस्कर संदीप को गिरफ्तार किया गया। मौके से 01 अभियुक्त फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 185 पेटी अवैध गैरप्रांतीय शराब(115 पेटी देशी व 70 पेटी अंगे्रजी शराब), 01 बोलेरो पिकअप व 01 टाटा कैण्टर बरामद हुआ।
पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्त ने उक्त बरामद अवैध शराब गैर प्रान्त से लाना स्वीकार किया गया।
इस सम्बन्ध में थाना मिरहची पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. संदीप निवासी ग्राम इन्दासर थाना राजगढ़, चुरू, राजस्थान।
बरामदगी
1. 185 पेटी अवैध गैरप्रांतीय शराब (115 पेटी देशी व 70 पेटी अंगे्रजी शराब)
2. 01 बोलेरो पिकअप
3. 01 टाटा कैण्टर

जनपद बरेली/थाना इज्जतनगर
ऽ पुलिस कार्यवाही में 02 अभियुक्त गिरफ्तार
ऽ लूट की घटना का अनावरण
ऽ 02 तमंचे 12 बोर, 04 जीवित, 02 खोखा कारतूस
ऽ लूट के 41 हजार 180 रू0 नगद
ऽ 02 मोबाइल फोन, 02 कैमरे आदि बरामद

दिनांक 08/09.10.2019 की रात्रि थाना इज्जतनगर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर नवाबगंज पर चेकिंग के दौरान बरेली से नवाबगंज की तरफ जा रहे संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी कार्यवाही में 02 शातिर अभियुक्त 1.सुमित, 2.राहुल घायल हो गये, जिन्हें गिरफ्तार किया गया। घायलो को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचे 12 बोर, 04 जीवित, 02 खोखा कारतूस
लूट के 41 हजार 180 रू0 नगद, 02 मोबाइल फोन, 02 कैमरे आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है, जिनके विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानों में हत्या का प्रयास, हत्या, लूट व आम्र्स एक्ट आदि के कई अभियोग पंजीकृत हैं।
पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने दिनांक 07/08.10.2019 की रात्रि में थाना प्रेमनगर बरेली क्षेत्र में लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या कारित करना स्वीकार किया, जिसके सम्बन्ध में थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0 381/2019 धारा 452/302/394 भादवि का अभियोग पंजीकृत है।
इस सम्बन्ध में थाना इज्जतनगर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. सुमित निवासी मो0दुर्गानगर आशुतोष मार्केट के सामने थाना बारादरी जनपद बरेली।
2. राहुल निवासी चुडैली थाना बहेड़ी जनपद बरेली हाल निवासी तुलाशेरपुर थाना इज्जतनगर जनपद बरेली।
बरामदगी
1. 02 तमंचे 12 बोर, 04 जीवित, 02 खोखा कारतूस
2. लूट के 41 हजार 180 रू0 नगद
3. 02 मोबाइल फोन, 02 कैमरे आदि

जनपद फतेहगढ़/थाना राजेपुर
ऽ लूट की घटना का अनावरण
ऽ 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
ऽ लूटे गये 04 लाख रू0 कीमत के आभूषण
ऽ 02 तमंचा 315 बोर मय जीवित खोखा कारतूस
ऽ घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल बरामद
दिनांक 08.10.2019 को थाना राजेपुर व क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर महमूदपुर गढ़िया के सामने लिंक रोड के पास बदमाशों की घेराबंदी की गयी तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में अभियुक्त डोरीलाल घायल हो गया, जिसे उसके अन्य साथियों बालकराम, सुग्रीव व पोपट के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से लूटे गये 04 लाख रू0 कीमत के आभूषण 02 हार, 02 चैन, 02 अंगूठी, 01 जोड़ी कुन्डल, 06 जोड़ी बाली, 06 नाक के फूल, 02 तमंचा 315 बोर मय जीवित खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल बरामद हुयी। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है। अभियुक्त डोरीलाल के विरूद्व जनपद शाहजहांपुर, हरदोई, फतेहगढ़ के विभिन्न थानों पर लूट, चोरी, हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट के 10 अभियोग, अभियुक्त सुग्रीव के विरूद्व लूट, चोरी, हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट, अपहरण के 12 अभियोग व अभियुक्त बालकराम के विरूद्व लूट, हत्या का प्रयास व आम्र्स एक्ट आदि के कई अभियोग पंजीकृत है। पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों लूट, चोरी आदि की कई घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया।
इस सम्बन्ध में थाना राजेपुर पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-डोरीलाल निवासी बादशाहनगर थाना शौरामऊ दक्षिणी जनपद शाहजहांपुर।
2-बालकराम निवासी बादशाहनगर थाना शौरामऊ दक्षिणी जनपद शाहजहांपुर।
3-सुग्रीव निवासी दिलाबरपुर थाना शौरामऊ दक्षिणी जनपद शाहजहांपुर।
4-पोपट निवासी बीसलपुर थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत।
बरामदगी
1-लूटे गये 04 लाख रू0 कीमत के आभूषण 02 हार, 02 चैन, 02 अंगूठी, 01 जोड़ी कुन्डल, 06 जोड़ी बाली, 06 नाक के फूल आदि
2-02 तमंचा 315 बोर मय जीवित खोखा कारतूस
3-घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल

जनपद बागपत/थाना छपरौली
ऽ बैंक लूट का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
ऽ बैंक लूट के 04 लाख 03 हजार रू0 नगद बरामद
दिनांक 09.10.2019 को थाना छपरौली पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर मेडिकल कालेज के पास से बैंक लूट के मुख्य अभियुक्त जितेन्द्र को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे/निशादेही से बैंक लूट के 04 लाख 03 हजार रू0 नगद बरामद हुये।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्व जनपद के विभिन्न थानों पर लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, गैंगेस्टर एक्ट, गुण्डा एक्ट व आम्र्स एक्ट आदि के 13 अभियोग पंजीकृत है। पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्त ने बरामद रूपयो को दिनांक 09.09.2019 को ग्राम तुगाना सिंडिकेट बैंक में हुयी लूट की घटना से संबंधित होना बताया।
इस सम्बन्ध में थाना छपरौली पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-जितेन्द्र निवासी ग्राम सूप थाना रमाला जनपद बागपत।
बरामदगी
1-लूट के 04 लाख 03 हजार रू0 नगद

Translate »